रामलीला मैदान में गरजे मल्लिकार्जुन खड़गे, बीजेपी और मोदी सरकार को घेरा

पीएम मोदी ने देश का सत्यानाश कर दिया: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता

रामलीला मैदान में गरजे मल्लिकार्जुन खड़गे, बीजेपी और मोदी सरकार को घेरा
मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली, 4 फरवरी 2024

शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली के रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव से पहले उनका यह तीसरा कार्यकर्ता सम्मेलन है ,इससे पहले वो उत्तराखंड और उड़ीसा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुके हैं। खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी जी 21 दिन से भारत जोड़ो यात्रा चला रहे हैं। इस यात्रा में न्याय की पांच स्तंभ को लेकर वह निकले हैं और वह जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं। हर कांग्रेस कार्यकर्ता में जोश आना चाहिए कि यह लड़ाई किसी एक के लिए नहीं बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है। अगर आप इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ नहीं देते तो मोदी के गुलाम हो जाएंगे। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज देश के सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। पीएम मोदी नौकरियां इसलिए नहीं दे रहे हैं क्योंकि इसमें आरक्षण से एससी एसटी और ओबीसी के लोग आएंगे। मोदी जी का नारा था सबका साथ, सबका विकास, लेकिन उन्होंने सबका सत्यानाश कर दिया। 

खड़गे ने ईडी ,सीबीआई और आईटी पर तंज कसते हुए कहा कि आज अगर कोई अन्याय के विरुद्ध लड़ता है तो FIR हो जाती है। पीएम मोदी विपक्ष को ईडी, सीबीआई, आईटी से डरा कर राज करना चाहते हैं। अगर MP, MLA विपक्ष के हैं तो वह कलंकित होते हैं। लेकिन अगर वह बीजेपी में शामिल हो जाए तो वह साफ हो जाते हैं।

 कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज हर अखबार में मोदी की गारंटी लिखा रहता है। मोदी जी की गारंटी थी हर साल 2 करोड़ नौकरियां ,लोगों के खाते में 15-15 लख रुपए, लेकिन मोदी ने कुछ भी नहीं दिया। पीएम मोदी ने सिर्फ युवाओं, महिलाओं, किसानो और गरीबों को धोखा देने का काम किया। जबकि कांग्रेस ने जो भी वादा किया उसे पूरा करके दिखाया।

उन्होंने कहा कि आज हर घंटे देश का एक किसान और दो नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। आम आदमी पर टैक्स और जीएसटी का भारी बोझ है। मोदी सरकार अमीरों को करोड़ों रुपए कर्जा दे रही है, लेकिन किसानों को देने के लिए उनके पास पैसा नहीं है। गुरु गोविंद सिंह जी का संदेश है किसी भी इंसान को न तोड़ना चाहिए ना ही डरना चाहिए डर आपके दिमाग में होता है। मोदी जी के दिमाग में भी डर है तभी वह डरते रहते हैं। इसलिए ना हम डरेंगे और ना ही डराएंगे।पिछले 10 वर्षों में बीजेपी सरकार सिर्फ भारत के लोगों की भावनाओं के साथ खेलती रही उन्होंने छोटे व्यापारियों को मदद का भरोसा दिया लेकिन कर्ज केवल बीजेपी आरएसएस के लोगों को दिया गरीब को लोन मिलता ही नहीं है क्योंकि इन्होंने बैंक वालों को भी डराकर रखा है।।