गर्भपात को कानूनी संवैधानिक अधिकार घोषित करने वाला पहला देश बना फ्रांस

फ्रांसीसी संसद ने प्रचंड बहुमत से पारित किया अबॉर्शन कानून

गर्भपात को कानूनी संवैधानिक अधिकार घोषित करने वाला पहला देश बना  फ्रांस
फाइल फोटो

डेली न्यूज मिरर

फ्रांस| 6 मार्च 2024 | ब्रजेश दुबे

बीते सोमवार 4 मार्च को फ्रांस की संसद ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया। फ्रांस की संसद ने महिलाओं को गर्भपात का संवैधानिक अधिकार देकर दुनिया के सामने एक नजीर पेस कर दिया है। पूरा विश्व फ्रांस के इस ऐतिहासिक कदम की सराहना कर रहा है। 4 मार्च को इस विधेयक पर मतदान हुआ, जिसमे इस विधेयक के पक्ष में 780 वोट पड़े और विरोध में 72 वोट पड़े। इस अधिकार  के जरिए मूल कानून में गर्भावस्था को समाप्त करने स्पष्ट सुरक्षा प्रदान किया है। इसके लिए फ्रांस की संसद ने अपने संविधान के अनुच्छेद 34 में एक संसोधन किया है, इसके बाद गर्भपात को संवैधानिक अधिकार देना संभव हो सका है। हालांकि फ्रांस में।इसे कानूनी मान्यता 1975 में ही मिली है।

क्या रही फ्रांस सरकार की प्रतिक्रिया

फ्रांसीसी प्रधानमंत्री ग्रेबियल अटल ने संसद में मतदान से पहले कहा कि हम सभी महिलाओं को एक संदेश दे रहे है कि आपका शरीर आपका है और कोई दूसरा आपके लिए निर्णय नही ले सकता है।ये फैसला आप खुद करेंगी। वही राष्ट्रपति मैक्रो ने कहा कि सरकार शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय महिला अधिकार दिवस पर संशोधन के पारित होने का जश्न मनाएगी। इसके लिए औपचारिक समारोह आयोजित किया जाएगा।