प्रियंका गांधी ने किया फोन और उत्तर प्रदेश में बन गई बात | इनसाइड स्टोरी

प्रियंका गांधी ने संभाला कमान तो बन गई बात, सपा - कांग्रेस के बीच गठबंधन

प्रियंका गांधी ने किया फोन और उत्तर प्रदेश में बन गई बात | इनसाइड स्टोरी
फाइल फोटो

डेली न्यूज मिरर 

नई दिल्ली (21 फरवरी 2024)

आज बुधवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बात बन गई। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई। INDIA गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में 17 सीटें गई है वहीं समाजवादी पार्टी और अन्य के खातों में 63 सीटें गई है।

प्रियंका की एक फोन और बन गई बात

सियासी पंडितों की मानें तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन में सबसे अहम भूमिका प्रियंका गांधी की रही। प्रियंका गांधी के एक फोन के बाद यूपी की राजनीति में सबकुछ पलट गया और दोनों पार्टियों के बीच सबकुछ फाइनल हो गया। 

बता दें कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच एक वक्त ऐसा भी आया था जब दोनों का साथ छूट रहा था। लेकिन अब चीजें पटरी पर आ गई है। प्रियंका गांधी ने कमान संभालते हुए पहले तो राहुल गांधी को फोन किया, फिर उसके बाद प्रियंका ने अखिलेश यादव को फोन किया और बात की। कहा जा रहा है कि प्रियंका के फोन के बाद ही बात बन गई।

ज्ञात हो कि दोनों पार्टीयों के बीच मुरादाबाद सीट को लेकर पेंच फंसा था लेकिन प्रियंका ने कमान संभालते हुए मुरादाबाद सीट से कांग्रेस की दावेदारी वापस ले ली और फिर बदले में उन्होंने समाजवादी पार्टी में भी दो बदलाव की बात कही। जिसके बाद दोनों पार्टियों में बात बन गई और गठबंधन पर मुहर लग गई।।