डायनासोर की तरह धरती से गायब हो जायेगी कांग्रेस: राजनाथ सिंह

डायनासोर की तरह धरती से गायब हो जायेगी कांग्रेस: राजनाथ सिंह
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली | 29 अप्रैल 2024 

शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस इस धरती से डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी। 10 साल बाद बच्चों से कांग्रेस के बारे में पूछा जायेगा तो वे नही बता पाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि मैं राहुल का भाषण सुन रहा था जिसमे वे बोल रहे थे कि देश में ऐसे राजा हुआ करते थे जो दूसरों की जमीन हड़प लेते थे, जहां तक हमारे देश के राजाओं का सवाल है तो सरदार बल्लभ भाई पटेल के अनुरोध पर देश के तमाम राजाओं ने अपनी रियासतों का विलय भारत में कर दिया था। 

उन्होंने आगे कहा कि देश में अभी का जो माहौल है उससे लगता है कांग्रेस इस बार पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। राजनाथ सिंह ने दुनिया में भारत के बढ़ते वर्चस्व पर भी कहा और बोले की दुनिया भर में भारत एक मजबूत देश बन के सामने आया है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दुनिया ने सराहा है और भारत की छवि मजबूत हुई है।।