गाजियाबाद में गरजे CM योगी, बोले हम भजन गाने नहीं बल्कि शासन करने आए हैं और शासन दमदारी से चलेगी

गाजियाबाद में गरजे CM योगी, बोले हम भजन गाने नहीं बल्कि शासन करने आए हैं और शासन दमदारी से चलेगी
File Photo

डेली न्यूज़ | mirror 

गाजियाबाद | शुक्रवार, 29 मार्च 2024 

BJP के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है, उसी क्रम में आज गाजियाबाद में बीजेपी प्रत्याशी अतुल गर्ग के लिए जनता से उन्होंने वोट करने की मांग के साथ प्रबुद्ध जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा पहले UP में दंगे होते थे जिसके कारण कर्फ्यू लगती थी। कांवड़ यात्रा नही निकल पाती थी क्योंकि कुछ लोगों को इससे कष्ट होता था, परंतु हमने सरकार में आकर कांवड़ यात्रा पुनः शुरू करवाया। उन्होंने कहा हम सत्ता में किसी को कष्ट देने नही आए हैं बल्कि जनता में संतुष्टि लाने के लिए आए हैं। आगे उन्होंने कहा सनातनी धर्मावलंबी किसी को छेड़ता नही है और हम यहां ताली बजाने या भजन गाने नहीं आए है, अगर ये करना होगा तो मठ में जायेंगे। हम शासन करने आए हैं और शासन दमदारी से चलेगा। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा जिसे काम करना होगा वो हमारे साथ मिल के काम करे, जिसे काम करने का मन न हो वो बताए उसे हमेशा के लिए छुट्टी पर भेज दिया जाएगा। मेरी डिक्शनरी में ना शब्द नहीं है।

CM योगी के संबोधन की प्रमुख बातें: 

1. यूपी में अब अपराधी सुरक्षित नहीं है।

2. 500 वर्षों से रामलला ने अवध में होली नहीं खेली थी, लेकिन आपके एक वोट ने साबित कर दिया कि रामलला अवध में होली खेलेंगे। आपका एक वोट देश की तकदीर को बदल सकता है।

3. अनुच्छेद 370 हटा दिया गया को किसी और पार्टी के वश की बात नहीं थी।

4. आपके वोट ने पूर्वोत्तर भारत से उग्रवाद खत्म कर दिया।

5. अब सबसे बड़ा बजट पेश करता है यूपी।

6. अयोध्या जाइए, एक-एक वोट की ताकत पता चल जाएगी।

7. CM योगी ने कहा कि मोदी मतलब 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देना। मोदी मतलब 10 करोड़ गरीबों के घरों में उज्ज्वला योजना का सिलेंडर पहुंचाने वाला।