बिहार में BJP ने कर दिया बड़ा खेल!, आरजेडी विधायक बीजेपी में शामिल

आरजेडी विधायक भरत बिंद बीजेपी में शामिल, कांग्रेस विधायक के भी बदले सुर

बिहार में BJP ने कर दिया बड़ा खेल!, आरजेडी विधायक बीजेपी में शामिल
(फाइल फोटो)

डेली न्यूज मिरर

बिहार: 01 मार्च 2024

 रिपोर्ट : ब्रजेश दुबे

बिहार की राजनीति में उलटफेर अभी भी जारी है। पिछ्ले महीने सरकार बदलने के बाद अब विधायको का पार्टी बदलना अपने समीकरण को देखते हुए जारी है। बजट शत्र के आखिरी दिन शुक्रवार दोपहर को  एक बड़ी अपडेट आई। बिहार की विपक्षी दल RJD विधायक भरत बिंद ने BJP का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि RJD विधायक भरत बिंद भभुआ विधान सभा क्षेत्र के विधायक है। RJD विधायक सदन से निकलने के बाद सीधे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के चैंबर में चले गए। इस पर सीएम नीतीश कुमार का सदन में मुस्कुराना पहले से ही चल रहे राजनीतिक दांव पेंच को दिखाता है। इधर नवादा जिले के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने भी बयान जारी कर कहा है कि अगर BJP उन्हे नवादा से लोकसभा  टिकट देती है तो वे BJP ज्वाइन कर लेंगी।

आपको बता दें कि इससे पहले महागठबंधन के 6 विधायक अपना पाला बदल चुके है। इसमें RJD के 4 और कांग्रेस के 2 विधायक शामिल है। महागठबंधन के इन 6 विधायकों में 3 BJP में शामिल हो गए थे, जिसमे से 2 कांग्रेस के थे एवम् एक RJD के। विगत 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट के दौरान भी राजद के 3 विधायक NDA में शामिल हो गए थे।

भरत बिंद का राजनीतिक इतिहास

भरत बिंद भभुआ जिले के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं तक पूरी की है। 2010 में उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। 2010 में ही वे जिलापरिषद का चुनाव जीते। वो 2012 से 2020 तक बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। 2015 में बसपा के टिकट से भभुआ से विधानसभा  चुनाव में उतरे और हारे। 2020 के विधानसभा चुनाव में बसपा से RJD में आए। 2020 में ही भभुआ विधानसभा से RJD की तरफ से चुनाव में उतरे और जीते।