IPL 2024: रोहित शर्मा का शानदार शतक बेकार, मुंबई इंडियंस की 20 रनों से हार

Apr 14, 2024 - 19:32
 0
IPL 2024: रोहित शर्मा का शानदार शतक बेकार, मुंबई इंडियंस की 20 रनों से हार
रोहित शर्मा

डेली न्यूज़ | mirror

मुंबई | रविवार, 14 अप्रैल 2024

MIvsCSK: आज आईपीएल का 29वा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (69 रन) और भदोही के लाल शिवम दूबे (66 रन) के शानदार बल्लेबाजी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। धोनी ने भी आखिरी ओवर में 3 जोरदार छक्के लगाकर 4 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। 

जवाब में मुंबई इंडियंस की शानदार शुरुआत रही और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया, पंरतु किसी और बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं निभाया। जिसके चलते MI की टीम 186 रन ही बना सकी और 20 रनों से ये मैच हार गया। चेन्नई की तरफ से मथिसा पथिराना ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटका।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow