मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की जानकारी, संगीत महकमे में गम का माहौल

Feb 26, 2024 - 11:52
 0
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पंकज उधास, गजल गायक

डेली न्यूज मिरर 

नई दिल्ली (26 फरवरी 2024)

फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां मशहूर गजल गायक पंकज उधास से 72 साल की आयु में अंतिम सांस ली है। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है। नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह दुखद खबर लोगों से साझा की है।

बता दें कि पंकज उधास के पीआर ने मीडिया को बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में गायक पंकज उधास ने अंतिम सांस ली। बीते कई दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी और वह अस्पताल में भर्ती थे। मशहूर गजल गायक पंकज उधास के चले जाने से संगीत जगत में मातम पसरा हुआ है। 

कल होगा अंतिम संस्कार

पंकज उधास का अंतिम संस्कार कल यानी मंगलवार को होगा। कल आखिरी बार उनके फैंस उधास का अंतिम दर्शन कर पाएंगे।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist