वाराणसी: श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

Mar 13, 2024 - 20:49
 0
वाराणसी: श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

डेली न्यूज़ मिरर

वाराणसी | 13 मार्च 2024 | अजय कुमार पाल

टेंगरा मोड़ क्षेत्र के मिल्कीपुर में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के प्रथम दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन गीता सिंह एवं डॉ. जैदीप सिंह, प्रबंधक गीतांजलि हॉस्पिटल एवं विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद काशी प्रान्त द्वारा आयोजित की गई। समस्त ग्रामवासियों व क्षेत्र वासियों के कल्याणार्थ व विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के योजना के अंतर्गत आयोजन किया गया। प्रथम दिन सैकड़ो की संख्या में छोटा मिर्ज़ापुर के देवी घाट से वैदिक पूजा करते हुए कलश में गंगाजल लेकर सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, रथ, ढोल नगाड़े के साथ श्री राधा रानी एवं बाबा विश्वनाथ के जयकारों के साथ महिलाएं ने गीत गाती हुये गंगा घाट से कथा स्थल तक शोभायात्रा निकाली। कथा में श्री कृष्ण की लीलाओं का रसपान हेतु श्रीमद् भागवत सप्ताह संगीत एवं झांकी का आयोजन किया गया है। कथा सायं तीन बजे से रात्रि आठ बजे तक गीतांजलि हॉस्पिटल मिल्कीपुर में आयोजित किया जाएगा।

भव्य कलश शोभा यात्रा के दौरान विद्या भूषण दुबे प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, अमित पाठक विभाग संगठन मंत्री, अशोक सिंह बजरंग दल जिला सहसंयोजक, आचार्य सूर्यकांत मिश्रा, कुलदीप दुबे, कथा वाचक प्रभाकर जी प्रयागराज, ग्राम प्रधान छोटा मिर्ज़ापुर प्रियंका सिंह, संगीता सिंह, शिव कुमारी, सुधा सिंह, अर्चना सिंह, उषा देवी, कमला देवी, सुजीत साहनी, इंद्रावती देवी, कविता देवी, साधना सिंह, मनदीप सिंह, प्रियांशु सिंह, वैभव शिवम, अमन, तेजू यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow