हम तीसरे टर्म के साथ चौथे टर्म की बात करने भी आए हैं: दरभंगा में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न हमने दिया, बिहार में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

हम तीसरे टर्म के साथ चौथे टर्म की बात करने भी आए हैं: दरभंगा में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

डेली न्यूज मिरर

दरभंगा (28 फरवरी 2024)

लोकसभा चुनाव को लेकर अब सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी है और चुनावी संग्राम फतेह करने की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह ने बिहार के दरभंगा में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि " कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न हमलोगों ने दिया। कांग्रेस के समय उनकी उपेक्षा हुई। उनके समय में एक परिवार को ही यह सब मिलता था। हमारे प्रधानमंत्री जी ने पीवी नरसिम्हा राव जी को भी भारत रत्न दिया, जो कांग्रेस के नेता थे। हमने उनके योगदान को सम्मान किया है।"

हम सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए तीसरा कार्यकाल मांग रहे हैं: राजनाथ सिंह

जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि "हम तीसरा कार्यकाल सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए मांग रहे हैं। हम यहां तीसरे टर्म के साथ -साथ चौथे टर्म की बात करने भी आए हैं।" रक्षा मंत्री अपने संबोधन में कहा कि " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, लेकिन हमारी सरकार की नीतियों के कारण देश अब 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमने दो -दो डोज टीका लगवाने का काम किया है।"

दरभंगा में कतर का जिक्र कर क्या बोले राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि "अभी आपने देखा होगा कि जिन भारतीय पूर्व नौसैनिकों को कतर की अदालत में फांसी की सजा सुनाई गई थी। उस समय प्रधानमंत्री जी ने बात करके उनकी फांसी रुकवाई।"