फतेहपुर में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ द्वारा श्रमिक सम्मेलन आयोजित

विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव पेटिका और Miss Call capmpain शुरू किया गया।

फतेहपुर में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ द्वारा श्रमिक सम्मेलन आयोजित

डेली न्यूज मिरर
फतेहपुर | 29 फरवरी 2024 |18:45 | क्षितिज मिश्रा |

आज फतेहपुर में भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ द्वारा एक वृहद सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उपस्थित रही। इस अभियान की शुरुआत 28 फरवरी को BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नई दिल्ली से किया था। वहीं प्रदेश में इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए किया गया है जिसमें प्रत्येक लोकसभा के विधानसभा क्षेत्रों में रथ एवम् जन मिलन के माध्यम से चुनाव में सरकार के उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाया जाएगा। इसी क्रम में आज फतेहपुर में भी विकसित भारत मोदी को गारंटी संकल्प पत्र सुझाव हेतु miss call number: 9090902024 जारी किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि जहानाबाद विधायक मा राजेंद्र पटेल जी, प्रदेश सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ श्री दिनेश बाजपेई जी, प्रदेश सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ श्री राजेंद्र सिंह रज्जू भइया जी,आयोजक जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ श्री सुरेश गुप्ता जी, सह संयोजक श्री अरविंद सिंह चौहान जी के साथ कई सैकड़ों श्रमिक बंधु  आदि उपस्थित रहे