UPSC CSE Result 2023: UPSC में जामिया मिल्लिया इस्लामिया का दबदबा, 30 से अधिक उम्मीदवारों को मिली सफलता 

UPSC CSE Result 2023: UPSC में जामिया मिल्लिया इस्लामिया का दबदबा, 30 से अधिक उम्मीदवारों को मिली सफलता 

डेली न्यूज मिरर 

नई दिल्ली (16 अप्रैल 2024)

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2023) के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 1016 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं दूसरे पायदान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे पायदान पर डोनरू अनन्या रेड्डी ने सफलता हासिल की है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 31 उम्मीदवारों को मिली सफलता

UPSC CSE 2023 परीक्षा परिणाम में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के 31 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नौशीन ने 9वीं रैंक हासिल की है। आपको बता दें कि यूपीएससी के नतीजों में पहले 25 में 15 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल है।

ये हैं टॉप - 10

1. 2929523: आदित्य श्रीवास्तव 

2. 6312512: अनिमेष प्रधान 

3. 1013595: डोनुरु अनन्या रेड्डी 

4. 1903299: पीके सिद्धार्थ राजकुमार 

5. 6312407: रूहानी 

6. 6. 0501579: सृष्टि डबास

7. 3406060: अनमोल राठौड़ 

8. 1121316: आशीष कुमार 

9. 6016094: नौशीन 

10. 2637654: ऐश्वर्यम प्रजापति