हाई कोर्ट का आदेश, योगी सरकार को मशहूर वकील को देना होगा '1 रूपये'

Apr 3, 2024 - 11:23
 0
हाई कोर्ट का आदेश, योगी सरकार को मशहूर वकील को देना होगा '1 रूपये'

डेली न्यूज़ | mirror

लखनऊ | बुधवार, 3 अप्रैल 2024

उत्तर प्रदेश HC ने 2004 में वकीलों के शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठी चार्ज के मामले में यह आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश देते हुए HC ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता डा. अशोक निगम को सरकार 1 रूपये की सम्मान राशि दे। 

2004 में हुए लाठी चार्ज मामले पर डा. निगम ने 2007 में अदालत में अर्जी डाली थी कि घायल वकीलों को राहत राशि मिले और वकीलों की पिटाई करने वाले पुलिस वालों पर कार्यवाही की जाय। इस मामले पर HC ने डा. निगम से पूछा की आप क्या छतिपूर्ति चाहते हैं, इस पर डा. निगम ने कहा आप जो आदेश देंगे हमें स्वीकार है, क्योंकि मामला फायदे नुकसान का नहीं बल्कि सम्मान का है।

बेंच ने अपने फैसले में सरकार को आदेश देते हुए कहा कि डा. निगम के वरिष्ठता और सम्मान देखते हुए सरकार उन्हें 1 रुपए की सम्मान राशि दे। आपको बता दें कि डा. अशोक निगम लखनऊ बेंच में एक माने जाने वकील हैं और एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन भी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow