बड़ी खबर: बिहार में आरजेडी कोटे से ये चार नेता जाएंगे विधान परिषद, देखें पूरी लिस्ट 

बड़ी खबर: बिहार में आरजेडी कोटे से ये चार नेता जाएंगे विधान परिषद, देखें पूरी लिस्ट 

डेली न्यूज मिरर

पटना | 08 मार्च 2024 | मयंक कुमार

बिहार में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी ने विधानपरिषद के लिए चार प्रत्याशियों के नामों का चयन किया है। आरजेडी कोटे से ये सभी प्रत्याशी विधानपरिषद जाएंगे। जल्द हीं चारों प्रत्याशियों के नामों का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक आरजेडी कोटे से राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दकी और ऋतु जायसवाल के नाम पर सहमति बनी है। लालू -तेजस्वी ने इस सभी प्रत्याशियों के नाम पर मंथन के बाद मुहर लगा दी है और जल्द ही आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए इन चारों प्रत्याशियों के चयन में पूरा समीकरण को ध्यान में रखा गया है। क्योंकि जगदानंद सिंह जोकि सवर्ण समाज से आते हैं और उन्हें विधानपरिषद में भेजना आरजेडी के AtoZ की पार्टी के फार्मूले को दर्शाता है, तो वहीं अब्दुल बारी सिद्दकी जोकि अकलियत समाज से आते हैं और इस समाज में उनका व्यापक जनाधार है।

अगर हम बात ऋतु जायसवाल की करें तो वह तेज तर्रार प्रवक्ता हैं पार्टी की,महिला हैं और साथ ही ओबीसी समाज से आती हैं। इन चारों प्रत्याशियों के चयन में जातीय एवं सामाजिक समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है।।