रणजी ट्रॉफी फाइनल: मुंबई ने विदर्भ को दिया 538 रनों का विशाल लक्ष्य

मुंबई की कप्तानी अजिंक्य रहाणे और विदर्भ की कप्तानी अक्षय वाडकर कर रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी फाइनल: मुंबई ने विदर्भ को दिया 538 रनों का विशाल लक्ष्य

Daily News Mirror

मुंबई | बुधवार, 13 मार्च 2024 | 11:42 AM | Shakti

रणजी ट्रॉफी मैच का फाइनल मुंबई और विदर्भ के बीच 10 मार्च से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच के चौथे दिन का खेल चल रहा है और मुंबई ने विदर्भ को ये मैच जीतने के लिए 538 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया है। रिपोर्ट लिखे जाने तक विदर्भ ने 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। 

टॉस जीतकर मुंबई ने बैटिंग करते हुए पहली पारी में लॉर्ड ठाकुर के ताबड़तोड़ 75 रनों की बदौलत 224 रन बनाए, उसके जवाब में विदर्भ की पहली पारी मात्र 105 रनों पर सिमट गई। मुंबई ने दूसरी पारी में अंडर-19 के उभरते बल्लेबाज मुशीर खान की शतक के बदौलत 418 रन बनाए जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे और श्रेयश अय्यर के बड़े अर्धशतकों का भी योगदान रहा।