यूपी बोर्ड रिजल्ट: ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज बंगला देवरिया के छात्रों ने जनपद में बनाया स्थान

यूपी बोर्ड रिजल्ट: ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज बंगला देवरिया के छात्रों ने जनपद में बनाया स्थान

डेली न्यूज़ मिरर

मिर्जापुर | 20 अप्रैल 2024 | अजय कुमार पाल

अदलहाट क्षेत्र के ज्वाला प्रसाद इंटर कालेज बंगला देवरिया के छात्र-छात्राओं ने जनपद में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाई स्कूल में कृश सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह 577 अंक 96.7 प्रतिशत पर प्राप्त करके जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है वही इंटरमीडिएट में 478 अंक 95.60 प्रतिशत प्राप्त करके जनपद में तीसरा स्थान अनामिका सिंह पुत्री जैसू प्रसाद ने प्राप्त किया है। वही साक्षी सिंह पुत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह 473 अंक 94.60 प्रतिशत प्राप्त करके जनपद में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक मुरली मनोहर राय ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।