मुंबई में हुक्का बार पर छापा, ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारुकी सहित 13 लोग हिरासत में

मुंबई में हुक्का बार पर छापा, ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारुकी सहित 13 लोग हिरासत में
File Photo

डेली न्यूज़ | mirror 

मुंबई | बुधवार, 27 मार्च 2024 

‘बिग बॉस 17’ के विजेता और प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को मुंबई पुलिस ने एक हुक्का बार पर छापा मारने के बाद हिरासत में लिया। यह छापा मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित सबालन हुक्का बार पर किया गया था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इस हुक्का बार में हर्बल हुक्का के नाम पर तंबाकू आधारित हुक्का का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और मुनव्वर फारुकी सहित 13 लोगों को हिरासत में लिया गया।

फारुकी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, लेकिन इस घटना ने उन्हें एक बार फिर से चर्चा में ला दिया है।