कांग्रेस के "न्याय यात्रा" में शामिल नहीं हुए अखिलेश, मीडिया के सामने क्या बोले सपा प्रमुख

सीट बंटवारा हो जाएगा तो हम उनके न्याय यात्रा में शामिल हो जाएंगे: अखिलेश यादव

कांग्रेस के "न्याय यात्रा" में शामिल नहीं हुए अखिलेश, मीडिया के सामने क्या बोले सपा प्रमुख

डेली न्यूज मिरर

लखनऊ (20 फरवरी 2024)

कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की "न्याय यात्रा" में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए हैं। अखिलेश से जब मीडिया ने पूछा कि आप कांग्रेस की "न्याय" यात्रा में शामिल क्यों नहीं हुए?

गठबंधन को लेकर क्या बोले अखिलेश

जवाब देते हुए सपा नेता ने कहा कि अभी बात चल रही है, जब बातचीत पूरी हो जाएगी, कुछ सूचियां उधर से भेजी गई है और कुछ इधर से भी भेजी गई है। जब सीटों का बंटवारा हो जाएगा हम उनके "न्याय यात्रा" में शामिल हो जाएंगे।

आपको बता दें कि राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा में राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई विपक्ष के कई नेता शामिल हो चुके हैं।।