AAP सांसद संजय सिंह को शराब घोटाले में मिली ज़मानत, 6 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

AAP सांसद संजय सिंह को शराब घोटाले में मिली ज़मानत, 6 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर
File Photo

डेली न्यूज़ | mirror

दिल्ली | मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 | दीपेंद्र अवस्थी

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। शराब घोटाला मामले में उन्हें आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। ED ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत का विरोध नहीं किया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत की शर्तें निचली अदालत तय करे। आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में वे 6 महीने से जेल में बंद थे, उन्हें 4 अक्टूबर 2023 को ED ने गिरफ्तार किया था। लोकसभा चुनाव से पहले संजय सिंह को जमानत मिलना आम आदमी पार्टी के लिए एक राहत की बात है।।