AAP का आरोप; CM केजरीवाल को दिया जा रहा स्लो पॉइजन, केंद्र सरकार पर लगाया हत्या के साजिश का आरोप

Apr 20, 2024 - 15:18
 0
AAP का आरोप; CM केजरीवाल को दिया जा रहा स्लो पॉइजन, केंद्र सरकार पर लगाया हत्या के साजिश का आरोप

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली | 20 अप्रैल 2024 

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अरविंद केजरीवाल को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जेल में स्लो पॉइजन दिया जा रहा है। जेल में उनके हत्या की साजिश रची जा रही है। 

एक प्रेस कांफ्रेंस में सौरभ ने कहा की सीएम का इन्सुलिन लेवल लगातार बढ़ रहा है लेकिन उन्हें इन्सुलिन का इंजेक्शन देने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा की केजरीवाल लगातार जेल प्रशासन से इन्सुलिन देने की बात कर रहे हैं क्योंकि उनका शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ रहा है लेकिन जेल प्रशासन का कहना है कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं और ऐसा कुछ भी नही है। AAP की मंत्री आतिशी ने कहा अगर ऐसा चलता रहा तो सीएम का मल्टी ऑर्गन फेल हो सकता है। भारद्वाज ने कहा अगर केजरीवाल का शुगर लेवल बढ़ता रहा तो उनकी किडनी पर इसका असर पड़ेगा जिससे किडनी फेल होने का खतरा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow