फिल्म के बाद अब राजनीति में किस्मत आजमाएंगे दक्षिण सुपरस्टार विजय, लॉन्च की राजनीतिक पार्टी

दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार विजय ने लॉन्च की अपनी राजनीतिक पार्टी

फिल्म के बाद अब राजनीति में किस्मत आजमाएंगे दक्षिण सुपरस्टार विजय, लॉन्च की राजनीतिक पार्टी
विजय (फाइल फोटो)

दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार विजय अब राजनीति में अपना किस्मत आजमाने वाले हैं। लोकसभा चुनाव से पहले अभिनेता ने अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। जिसका नाम रखा है "तमिल वेट्री कजम", जिसका हिंदी मतलब है "तमिलनाडु विजय पार्टी"। हालाकि उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव लडने से इनकार कर दिया है। माना जा रही है कि वो 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। विजय ने कहा कि हम किसी पार्टी का सपोर्ट भी नही करेंगे। हमने यह निर्णय पार्टी की एक बैठक में किया है। साथ ही विजय ने यह भी कहा कि वो फिल्म में काम करते रहेंगे लेकिन पॉलिटिक्स में आकर वो तमिलनाडु के लोगो की सेवा भी करेंगे। आपको बता दें की विजय की तमिलनाडु में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है। उनके इंस्टाग्राम पर 10.5 मिलियन और ट्विटर पर 4.9 मिलियन फॉलोवर है। विजय साउथ फिल्मों के इस समय सबसे महंगे अभिनेता हैं। यहां तक कि उन्होंने फिल्मों के लिए फीस के मामले में रजनीकांत को भी पछाड़ दिया है। हाल ही में उनकी आने वाली फिल थालपति 65 के लिए उन्होंने 100 करोड़ की फीस ली है।।