आचार संहिता: कब, क्यों, कैसे, कब तक | जानें आचार संहिता से जुड़ी हर एक जरूरी बात

आचार संहिता: कब, क्यों, कैसे, कब तक | जानें आचार संहिता से जुड़ी हर एक जरूरी बात

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली | शनिवार, 16 मार्च 2024 | शक्तिधर तिवारी

चुनाव आयोग आज 18वे चुनावी महाकुंभ की घोषणा करेगी और उसी के साथ देश भर में आदर्श आचार संहिता (model code of conduct) लागू हो जायेगा। 

क्या होता है आचार संहिता

निष्पक्ष चुनाव को संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग कुछ नियम बनाता है और उन्ही नियमों को आचार संहिता कहते हैं। आचार संहिता के नियमों को सभी राजनीतिक दलों, नेताओं और सरकार को मानना जिम्मेदारी होती है।

चुनावी आचार संहिता के नियम

आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही कुछ नियम भी लागू होते हैं जिसकी अवहेलना कोई नही कर सकता। सरकारी धन का इस्तेमाल किसी विशेष पार्टी अथवा नेता को फायदा पंहुचाने के लिए नही किया जाएगा। सरकारी गाड़ी, बंगला, विमान या किसी भी सरकारी तंत्र का उपयोग चुनाव प्रचार में नहीं किया जायेगा। सरकार किसी भी तरह की नई घोषणा या शिलान्यास नही कर सकती। कोई भी राजनीतिक पार्टी धर्म/जाति के नाम पर वोट नहीं मांग सकती। किसी भी तरह की चुनावी रैली करने से पहले पुलिस से अनुमति लेना ही पड़ेगा।

आखिर आचार संहिता कब लागू होता है

आचार संहिता चुनावों के तारीख की घोषणा होते ही लागू हो जाती है। जैसे आज चुनाव आयोग 3 बजे चुनाव के तारीख की घोषणा करेगी मतलब 3 बजे से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगा।

कब खत्म होगी आचार संहिता

आज आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के बाद तब तक जारी रहेगा जब तक चुनाव पूरी तरह संपन्न नहीं हो जाते। चुनाव के नतीजे घोषित होते ही आचार संहिता स्वतः समाप्त हो जाती है।

आचार संहिता से जुड़े अन्य जरूरी नियम

1. आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह का ट्रांसफर/पोस्टिंग पूर्णतः वर्जित रहेगा।

2. कोई भी मंत्री सरकारी वाहन का प्रयोग सिर्फ अपने घर से दफ्तर तक के लिए कर सकता है। चुनाव प्रचार के लिए सरकारी वाहन का प्रयोग वर्जित होता है।

3. लाउडस्पीकर का प्रयोग सिर्फ सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक किया जा सकता है।

4. जनसभा और रैलियां सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक किया जा सकता है।

5. चुनाव प्रचार मतदान के दिन समाप्ति के 48 घंटे पहले तक किया जा सकता है।

6. आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह के जनमत पोल अथवा अनुमान को प्रदर्शित करना प्रतिबंधित रहेगा।

7. मतदान के दिन पोलिंग बूथ से 100 मीटर की दूरी के अंदर प्रचार करना प्रतिबंधित रहता है।

आज भारत में चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी और 18वें लोकसभा चुनाओं की घोषणा करेगी। उसके साथ साथ 4 राज्यों के चुनावी कार्यक्रम भी घोषित किए जायेंगे जिसमें उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, अरूणांचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं।।