लदनिया में शिक्षक की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात अपराधियों ने सरपंच के पुत्र को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

लदनिया में शिक्षक की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

डेली न्यूज मिरर

मधुबनी, बिहार (13 फरवरी 2024)

मधुबनी जिला के लदनियां थाना के हरही संतोषी माता मंदिर से पश्चिम सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने शिक्षक मोहन कुमार यादव को गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक मोहन कुमार यादव सिधपकला, कचही गांव के रहने वाले हैं। मृतक सिधपकला पंचायत के सरपंच लाल बिहारी यादव का पुत्र है। वे जयनगर थाना के पड़वा स्कूल में शिक्षक थे। घटना की खबर सुनते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।।

डेली न्यूज मिरर के लिए मनीष कुमार की रिपोर्ट