कांग्रेस का सस्पेंस खत्म, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा का टिकट फाइनल
डेली न्यूज़ मिरर
नई दिल्ली | 3 मई 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी पर कांग्रेस का सस्पेंस नामांकन के आखिरी दिन खत्म हो गया और दोनों जगह का टिकट फाइनल कर दिया गया है। राहुल गांधी अब तक अमेठी से चुनाव लड़ते थे लेकिन इस बार उनको रायबरेली से मैदान में उतारकर कांग्रेस ने नया दांव खेला है।
वहीं पहली बार चुनाव लड़ रहे किशोरीलाल शर्मा को सोनिया गांधी का बेहद करीबी माना जाता है और वे अब तक रायबरेली में सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी संभालते आए हैं। पहली बार कांग्रेस ने अमेठी से गैर गांधी परिवार के किसी व्यक्ति को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने रायबरेली से फिर से एक बार दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है, जो कि पिछले चुनाव में सोनिया गांधी से हार का सामना कर चुके हैं।
What's Your Reaction?