राहुल गांधी पर 50 लाख का कर्ज और देश भर में 18 मामले दर्ज| जानें राहुल गांधी कुल कितनी संपत्ति के हैं मालिक

राहुल गांधी पर 50 लाख का कर्ज और देश भर में 18 मामले दर्ज| जानें राहुल गांधी कुल कितनी संपत्ति के हैं मालिक
File Photo

डेली न्यूज़ मिरर

रायबरेली | 4 मई, 2024 

कांग्रेस के प्रिंस राहुल गांधी रायबरेली से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, उन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। हलफनामे में राहुल गांधी ने अपने पास कुल 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति होने की जानकारी दी है।

राहुल गांधी ने बताया है कि उनके पास कुल 55 हजार रुपए नगद, और करीब 50 लाख रुपए उधार की देनदारियां हैं। उनके पास 9 करोड़ 25 लाख रुपए के करीब की अचल संपत्ति है। साथ ही राहुल ने अपने पास 11 करोड़ 15 लाख रुपए के करीब की मौजूदा बाजार के कीमत की अचल संपत्ति की भी जानकारी दी है। जिसमें 9 करोड़ 5 लाख खुद बनाई हुई प्रॉपर्टी और 2 करोड़ 10 लाख विरासत में मिली संपत्ति शामिल है।

हलफनामे में राहुल गांधी ने बताया कि उनके पास न कोई कार है और न ही किसी प्रकार का वाहन। अचल संपत्तियों में दिल्ली के महरौली में 3.77 एकड़ की कृषि भूमि है जो की संयुक्त रूप से उनकी बहन के साथ साझेदारी में है। इसके अलावा गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर में एक अपार्टमेंट है जो कि कार्यालय के रूप में इस्तेमाल में है।