रहिका प्रखंड में रोजगार मेले का शुभारंभ, इन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

रहिका प्रखण्ड में 15 लाभार्थियों का हुआ चयन

रहिका प्रखंड में रोजगार मेले का शुभारंभ, इन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

डेली न्यूज मिरर 

मधुबनी (13 फरवरी 2024)

जिले के अलग-अलग प्रखंडों में 12 फरवरी 2024 से 15 मार्च 2024 तक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला नियोजन पदाधिकारी,मधुबनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला नियोजनालय के तत्वधान में ग्रुप-4 सुरक्षा गार्ड के लिए मधुबनी जिला के रहिका प्रखण्ड से सोमवार को रोजगार मेला का शुभारम्भ हुआ है, जो की 15 मार्च 2024 तक ज़िले के सभी प्रखंडों मे अलग अलग तिथियों में आयोजित किया जायेगा। 

रहिका प्रखण्ड में 15 लाभार्थी का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि Millennium Skill Assessor Pvt Ltd के द्वारा G4S Secure Solution के द्वारा मधुबनी के निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानो में सुरक्षा गार्ड हेतु कुल 500 रिक्तियां अधिसूचित की गई है जो निम्नवत है।

• पद का नाम: सुरक्षा गार्ड

• रिक्तियां : 500

• योग्यता: दसवीं पास

• आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष

• वेतन: 14000 से 21000

• कार्यक्षेत्र: पूरा भारत वर्ष में

• अभियुक्ति केवल पुरुष के लिए

अलग- अलग प्रखंडों में इस दिन होगा रोजगार मेले का आयोजन

तिथि 13.02.2024

स्थान: पंडौल प्रखंड परिसर

तिथि 15.02.2024

स्थान: राजनगर प्रखंड परिसर

तिथि 16.02.2024

स्थान: बाबूबरही प्रखंड परिसर

तिथि 17.02.2024

स्थान: कलुवाही प्रखंड परिसर

दिनांक 20.02.2024

स्थान: खजौली प्रखंड परिसर

दिनांक 21.02.2024

स्थान: जयनगर प्रखंड परिसर

दिनांक 22.02.2024

स्थान: लदनिया प्रखंड परिसर

दिनांक 23.02.2024

स्थान: बासोपट्टी प्रखंड परिसर

दिनांक 26.02.2024

स्थान: बेनीपट्टी प्रखंड परिसर

दिनांक 27.02.2024

स्थान: बिस्फी प्रखंड परिसर

दिनांक 28.02.2024

स्थान: हरलाखी प्रखंड परिसर

दिनांक 01.03.2024

स्थान: मधवापुर प्रखंड परिसर

दिनांक 02.03.2024

झंझारपुर: प्रखंड परिसर

दिनांक 04.03.2024

स्थान: अंधराठाडी प्रखंड परिसर

दिनांक 05.03.2024

स्थान: लखनौर प्रखंड परिसर

दिनांक 07.03.2024

स्थान: मधेपुर प्रखंड परिसर

दिनांक 09.02.2024

फूलपरास: प्रखंड परिसर

दिनांक 11.03.2024

स्थान: घोघरडिहा प्रखंड परिसर

दिनांक 13.03.2024

स्थान: खुटौना प्रखंड परिसर

दिनांक 15.03.2024

स्थान: लौकही प्रखंड परिसर

अधिक जानकारी के लिए आप भर्ती अधिकारी अवधेश मिश्रा से सम्पर्क -9319088337 कर सकते है।।

डेली न्यूज मिरर के लिए मनीष कुमार की रिपोर्ट