मधुबनी में चुनावी शंखनाद करेंगे तेजस्वी यादव, एक क्लिक में जानें पूरा रोड मैप

जन विश्वास यात्रा के दौरान मधुबनी में रोड शो करेंगे तेजस्वी यादव, कार्यकर्ताओं में भड़ेंगे जोश

मधुबनी में चुनावी शंखनाद करेंगे तेजस्वी यादव, एक क्लिक में जानें पूरा रोड मैप
फाइल फोटो

डेली न्यूज मिरर

मधुबनी (26 फरवरी 2024)

रिपोर्ट: मनीष सिंह यादव

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछ गई है। राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदे मैदान में उतर गए हैं। शह -मात का खेल जारी है, बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार में जन विश्वास यात्रा कर रहे हैं। जन विश्वास यात्रा के दूसरे चरण में तेजस्वी यादव मधुबनी पहुंचे। यहां तेजस्वी लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे और साथ ही रोड शो भी करेंगे।

मधुबनी के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

तेजस्वी यादव के मधुबनी पहुंचने को लेकर युवाओं युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। तेजस्वी यादव को देखने के लिए NH 57 से लेकर सकरी बाजार तक युवाओं एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी दिखी। तेजस्वी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और हर्ष का माहौल है।

ढोल -नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

तेजस्वी के मधुबनी आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दिख रहा है। तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए कई लोग ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे और उनका स्वागत किया। 

रोड शो का रोड मैप

मधुबनी में रोड शो के बाद तेजस्वी यादव रामपट्टी जाएंगे। रामपट्टी में करीब 10 मिनट रुकने के बाद वे झंझारपुर -फुलपरास होते हुए सुपौल जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार एनडीए का सफाया कर देंगे क्योंकि सूबे का नौजवान तेजस्वी यादव के साथ है।।