Leap Day: प्रत्येक 4 साल में एक बार क्यों आता है, जानें रोचक तथ्य और इसके पीछे का विज्ञान

Leap Day: प्रत्येक 4 साल में एक बार क्यों आता है, जानें रोचक तथ्य और इसके पीछे का विज्ञान
from internet

डेली न्यूज मिरर

29 फरवरी 2024 | 20:36 | अनामिका राय |

आज 29 फरवरी यानी की इस महीने का आखिरी दिन है और लीप वर्ष प्रत्येक 4 सालों में एक बार आता है अब आप सोच रहे होंगे की आखिर ये माह 29 दिन का ही क्यों है! तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

कहां से हुई इसकी शुरुआत
46 ई.पू. में Leap Year का सिद्धांत सर्वप्रथम रोम के शासक जूलियस सीजर ने रोमन कैलेंडर में सुधार करने के लिए प्रस्तुत किया था।

आखिर लीप ईयर क्यूं आता है और उसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है

हमारी पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365 दिन, 6 घंटे, 9 मिनट का समय लेती है। सामान्य वर्ष में केवल 365 दिन लिए जाते हैं परंतु 6 घंटे और 9 मिनट की गिनती नही की जाती है, वहीं 6 घंटो को जोड़कर प्रत्येक चौथे वर्ष 24 घंटे यानी की 1 दिन हो जाते हैं जिस वर्ष ऐसा होता है वही वर्ष Leap Year माना जाता है।इसीलिए अधिवर्ष(leap year) में फरवरी 29 दिन का होता है। साधारण वर्षो में जहां 1 वर्ष 365 दिन का होता है वहीं Leap Year में 366 दिन होते हैं।

इस अवसर पर दुनिया भर में इसको लेकर काफी उत्साह दिखा और लोगों ने इस दिन को हर्ष से मनाया।