पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लडने से किया इंकार

आसनसोल से चुनाव लडने से पावन सिंह ने किया इंकार, BJP ने कल ही नाम किया था जारी

पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लडने से किया इंकार

डेली न्यूज मिरर

आसनसोल, 3 मार्च 2024, रिपोर्ट: ब्रजेश दुबे 

BJP द्वारा आसनसोल से लोकसभा के लिए घोषित उम्मीदवार, भोजपुरी के सुपर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह ने निजी कारणों से आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। पवन सिंह ने सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर BJP को  उनके ऊपर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वो अपने निजी कारणों से आसनसोल लोकसभा से चुनाव नही लड़ सकते है।

   आपको बता दें कि BJP ने कल ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कल ही 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में 4 भोजपुरी के सुपर स्टार पर अपना भरोसा जताया था। हालांकि इसमें पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। वर्तमान में आसनसोल से TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा चुनावी मैदान में हैं।