केजरीवाल सरकार की बड़ी घोषणा: दिल्ली में 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रू/माह

वित्त मंत्री आतिशी ने इस बजट को राम राज्य का बजट बताया।

केजरीवाल सरकार की बड़ी घोषणा: दिल्ली में 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रू/माह

Daily News Mirror

दिल्ली | सोमवार |4 मार्च 2024 |अनामिका राय

केजरीवाल सरकार ने आज विधानसभा में 2024-25 का बजट पेश किया। इस बजट को पेश करते हुए दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने घोषणा करते हुए बताया कि ये राम राज्य का बजट है।

इस बजट की मुख्य बात ये रही की दिल्ली सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को महिला सम्मान के अंतर्गत 1000 रुपए प्रति माह देने की घोषणा की। दिल्ली में करीब 1 करोड़ महिला हैं तो ये घोषणा दिल्ली सरकार के कोष पर भारी बोझ डालने वाली है।