Breaking: CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ाई गई, तिहाड़ जेल में किए जायेंगे शिफ्ट | जानें जेल ले जाने के लिए-किन 3 चीजों की मांग की

Breaking: CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ाई गई, तिहाड़ जेल में किए जायेंगे शिफ्ट | जानें जेल ले जाने के लिए-किन 3 चीजों की मांग की
Sources: Internet

डेली न्यूज़ | mirror

नई दिल्ली| 1 अप्रैल 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। अब उन्हें तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जायेगा, जिसके लिए उन्होंने तिहाड़ जेल में अपने साथ 3 किताबों को ले जाने के अनुमति मांगी है, जिसमें श्रीमद भागवतगीता, रामायण और वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी की किताब how prime minister decide शामिल है। इसके साथ साथ उन्होंने अपने जरूरी दवाओं को भी साथ ले जाने की अनुमति मांगी है। 

आपको बता दें कि CM केजरीवाल को 12 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में नई शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं।