Breaking: बैंगलोर के रामेश्वरम कैफे में बम धमाका, कई घायल

Breaking: बैंगलोर के रामेश्वरम कैफे में बम धमाका, कई घायल
Sources: interenet

डेली न्यूज मिरर

बेंगलुरु|  01 March 2024 | 15:30 hr | Shakti Tiwari

आज बेंगलुरु के चर्चित कैफे रामेश्वरम में उस समय ब्लास्ट हो गया जब बहुत सारे लोग लंच टाइम में वहां इकट्ठा थे। यह घटना 1:30 PM पर घटी जिसमें 1 महिला सहित 5 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। घटना के बाद वहां भगदड़ और अफरातफरी मच गई। 

घटना के तुरंत बाद जल्दी ही कर्नाटक पुलिस फायर की गाडियां मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। उसके बाद बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां भी घटना स्थल पर पहुंचकर छान बीन में जुट गई हैं। अभी तक इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।