सर्वोदय विद्यालय परसिया में डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती का भव्य आयोजन

सर्वोदय विद्यालय परसिया में डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती का भव्य आयोजन
बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते प्रधानाचार्य

डेली न्यूज़ | mirror

मिर्जापुर | सोमवार, 15 अप्रैल 2024 | अजय कुमार पाल

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया, मीरजापुर में "बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर प्रधानाचार्य, शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्रों द्वारा माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन-दर्शन एवं विचारों पर प्रकाश डाला गया व भारतीय संविधान के निर्माण में उनका योगदान और समाज सुधारक के रूप में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

 प्रवक्ता सिद्धार्थमणि विक्रम एवं जैनब जहाँ द्वारा बताया गया कि चौदह अप्रैल के दिन का भारतीय इतिहास में बहुत ही महत्व है क्योकि यह दिन सामजिक न्याय, समानता और हाशिये पर रहने वाले समुदायो के सशक्तिकरण के प्रति डॉ अम्बेडकर के उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करता हैं। छात्रों हेतु डॉ भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज के उत्थान हेतु किये गये कार्यों एवं संविधान निर्माण में योगदान पर भाषण,निबन्ध,रंगोली,चित्रकला, स्लोगन ,पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दूबे द्वारा बाबा साहब के जीवन से संम्बधित प्रेरणात्मक उद्बोधन किया गया। जिसमे उन्होंने बताया कि भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर भारत के संविधान निर्माता के साथ ही वे एक प्रसिद्ध राजनीतिक, महान चिंतक, समाज सुधारक, कानून विशेषज्ञ थे। वर्तमान समय में डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचार और योगदान हम लोगो के लिए प्रेरणास्त्रोत है। वे समाज में जाति आधारित भेद-भाव के विरूद्ध लड़ाई तथा सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष में भारत के वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में प्रासंगिक बने हुए हैं। एक समावेशी और समतावादी समाज का उनका दृष्टिकोण जैसा कि भारतीय संविधान में निहित है, देश के भविष्य के विकास के लिए एक मार्ग दर्शन सिद्धान्त बना हुआ है।इस अवसर पर अभिषेक मिश्र ,जय प्रकाश सिंह, शेषनारायण मालवीय, बीरबल, निखिलेश त्रिपाठी, त्रिरत्न शुक्लेश,विजय प्रकाश, बालेश्वर सिहं , बबलू कुमार ,मंदाकिनी तिवारी, महेश कुमार द्विवेदी, सन्तोष कुमार,सुमन भारती, अमरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, ब्रह्मदीन आदि शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।