निपुण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Mar 8, 2024 - 04:27
 0
निपुण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

डेली न्यूज़ मिरर

मिर्जापुर | शुक्रवार, 08 मार्च 2024 | अजय कुमार पाल

नगर ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय मेवली में निपुण सम्मान समारोह उत्सव मनाया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि नगर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र शुक्ल ने कक्षा 1, 2 एवं 3 के बालक बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निपुण बच्चों के अभिभावकों को साधुवाद देते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया। रवींद्र शुक्ला ने अभिभावकों से संवाद करते हुए आज के शिक्षण व्यवस्था एवं सरकार के उपलब्ध संसाधनों पर चर्चा की। स्मार्ट क्लास में बच्चों का विकास किस प्रकार अब संभव है,पर अपने विचार रखें। ए. आर. पी. अनिल कुमार त्रिपाठी ने अभिभावकों एवं अध्यापकों के उत्तरदायित्व पर विचार रखते हुए विद्यालय की प्रगति को अग्रसर रखने पर बल दिया। समारोह का संचालन राघवेंद्र कुवर शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर राम जी श्रीवास्तव सुधारानी सिंह, सपना, अमित शर्मा, लालता, विनीता, प्रियंका, विद्यासागर, इंदू कला, शशि यादव समेत कई अभिभावक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow