मिर्जापुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नरायनपुर के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर मनाया हिंदू नव वर्ष

चौकी प्रभारी नरायनपुर मय पुलिस के साथ व्यवस्था में रहें तैनात।

मिर्जापुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नरायनपुर के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर मनाया हिंदू नव वर्ष

डेली न्यूज़ | mirror

मिर्जापुर | सोमवार, 15 अप्रैल 2024 | अजय कुमार पाल

मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नरायनपुर खंड चुनार द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन कर नव वर्ष मनाया गया। सर्वप्रथम क्षेत्र ग्राम विकास प्रमुख चंद्र मोहन द्वारा बोस पब्लिक स्कूल नरायनपुर के प्रांगण में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रकाश डालते हुए, भारत माता व डॉ हेडगेवार जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जय भारती-वंदे भारती, वीर तुम बढ़े चलो-धीर तुम बढ़े चलो, हम भारत मां के सेवक हैं, आदि प्रेरणादायक गीतों के साथ पथ संचलन की शुरुआत की गई।

पुलिस चौकी नरायनपुर प्रभारी जयदीप सिंह, उपनिरीक्षक भैया लाल, हेड कांस्टेबल ईश्वर चंद्र सिंह, रवि रत्नायक गुप्ता, कमलेश सिंह यादव, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह की देखरेख में पूर्ण शांति एवं अनुशासन के साथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पथ संचलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंजीनियर राज बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह, आलोक सिंह, डॉ विजय सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौतम, अमित, अशोक केशरी, भोलानाथ, अवनिंद्र सिंह, प्रिंस, हर्षित, अंजनी, अजीत कश्यप, सुमित जायसवाल, मनोज, संतोष, शिव जायसवाल तथा अन्य स्वयंसेवक गोविंद शंकर ओझा, प्रमोद गोस्वामी, डॉक्टर विनोद सिंह, विवेकानंद तिवारी, अश्विनी उपाध्याय, गौरी शंकर सिंह, इंजीनियर धर्मराज सिंह, महेश जैसवाल, अनिल सेठ सहित सैकड़ो की संख्या में दण्ड धारी पूर्ण गणवेश में लगभग तीन किलोमीटर के क्षेत्र में पथ संचलन कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने हिंदू नव वर्ष मनाया।