चेहरे पर उगे बालों पर मजाक उड़ाने वालों को टॉपर प्राची का मुंहतोड़ जवाब, कर दी सबकी बोलती बंद

Apr 29, 2024 - 04:40
 0
चेहरे पर उगे बालों पर मजाक उड़ाने वालों को टॉपर प्राची का मुंहतोड़ जवाब, कर दी सबकी बोलती बंद
टॉपर प्राची निगम

डेली न्यूज़ मिरर

लखनऊ | 29 अप्रैल 2024 

देश के सबसे कठिन बोर्ड, यूपी बोर्ड परीक्षा के 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली प्राची निगम को सोशल मीडिया पर उनके चेहरे पर उगे बालों की वजह से काफी ट्रोल किया गया, जिससे वे बहुत निराश दिखीं। अब उन्होंने मजाक उड़ाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा की जिन लोगों ने मेरी सूरत का मजाक बनाया है उनको भी बधाई, क्योंकि मुझे इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता। मीडिया से बात करते हुए प्राची निगम ने ट्रोलिंग पर चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा चाणक्य के शक्ल के लिए भी लोग तरह- तरह की बातें बोलते थे पर उनका फोकस सिर्फ अपने टारगेट पर रहता था और आज सब चाणक्य की महानता को जानते हैं।

 बीबीसी से बात करते हुए प्राची ने कुछ दिन पहले कहा था कि काश मेरे 2 नंबर कम आए होते तो मैं इतना फेमस न होती और ये सब होता ही नहीं। आपको बता दें कि सीतापुर की प्राची निगम ने यूपी बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में 600 में से 591 नंबर लाकर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow