Sunny Leone ने नोएडा में खोला रेस्टोरेंट, जान लीजिए खासियत

नोएडा में 'बेबी डॉल' ने खोला अपना पहला रेस्टोरेंट

Jan 27, 2024 - 16:56
Jan 27, 2024 - 16:57
 0
Sunny Leone ने नोएडा में खोला रेस्टोरेंट, जान लीजिए खासियत

डेली न्यूज मिरर

नोएडा (27 जनवरी 2024)

दिल्ली एनसीआर में लजीज व्यंजनों के शौकीनों के लिए खास खबर है। अब दिल्ली एनसीआर के लोग 'बेबी डॉल' के रेस्टोरेंट में जाकर लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। दरअसल, नोएडा में बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' कही जानेवाली अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपना पहला रेस्टोरेंट खोला है।

पहले दिन बनाई पिज्जा

सनी लियोनी ने अपने नए रेस्टोरेंट के उद्घाटन के दिन कुकिंग की और उसका वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी किया। पहले दिन सनी ने पिज्जा बनाया। रेस्टोरेंट का उद्घाटन खुद सनी लियोनी और उसके पति डेनियल वेबर ने किया।

रेस्टोरेंट का नाम 'पागल लड़की'

सनी लियोनी ने अपने पहले रेस्टोरेंट का नाम चिका लोका (Chica Loca) रखा है। यह एक स्पेनिश भाषा का शब्द है जिसका हिंदी में अर्थ है पागल लड़की। दो फ्लोर के इस लग्जरी रेस्टोरेंट में कई खास व्यंजन भी पेश किए जाएंगे। रेस्टोरेंट तक आप गूगल मैप की मदद से पहुंच सकते हैं।

जाने का मन बना रहे हैं तो ये जान लीजिए

सनी लियोनी ने अपने रेस्टोरेंट की एक झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। साथ ही खाने वाले लोगों ने भी अच्छा रिव्यू दिया है। अगर आप भी कुछ नया टेस्ट करना चाहते हैं तो जा सकते हैं।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist