Breaking News: IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे CSK की कप्तानी

Breaking News: IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे CSK की कप्तानी

डेली न्यूज़ मिरर

चेन्नई | वृहस्पतिवार, 21 मार्च 2024 | Shakti 

22 मार्च से क्रिकेट का सबसे धांसू T-20 लीग IPL शुरू होने जा रहा है। सभी टीमें अपनी अपनी रणनीति को अमलीजामा पहनाने में लगी हुई हैं, आज उसी क्रम में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। CSK ने सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को अपना नया कप्तान बनाया है। इसके पहले धोनी के अलावा सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा ने भी कप्तानी का जिम्मा CSK के लिए उठाया था पर कुछ खास नहीं कर सके थे। जडेजा ने 8 और रैना ने 5 मैचों में CSK की कप्तानी की है जबकि धोनी ने 212 मैचों में CSK के लिए कप्तानी करते हुए कुल 5 खिताब जितवाए हैं।

धोनी ने पहले ही इस बात के संकेत अपने फेसबुक अकाउंट पर पहले ही दे दिया था उन्होंने लिखा था, "नए सीजन और नई भूमिका के लिए इंतजार नहीं कर सकता, बने रहें"। पर उन्होंने नए रोल का खुलासा नही किया था पर अब उनके फेसबुक पोस्ट का खुलासा हो गया है।