IPL: भदोही के लाल शिवम दूबे ने कर दी छक्कों चौकों की बारिश, CSK ने GT को बड़े मार्जिन से हराया

Mar 27, 2024 - 02:43
Mar 27, 2024 - 02:45
 0
IPL: भदोही के लाल शिवम दूबे ने कर दी छक्कों चौकों की बारिश, CSK ने GT को बड़े मार्जिन से हराया
CSK खिलाड़ी शिवम दूबे

डेली न्यूज़ | mirror 

चेन्नई | बुधवार, 27 मार्च 2024 

IPL 2024 का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच MA चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला गया। CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाया। CSK के लिए शिवम दूबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5 छक्कों की मदद से 23 गेंदों पर 51 रन की शानदार पारी खेली और जमकर GT के गेंदबाजों की क्लास लगाई। उनके अलावा CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 46 रनों की एक अच्छी पारी खेली। 

जवाब में 206 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम शुरुआत से ही विकेट खोती रही और 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 143 रन बना सकी। इस तरह से CSK ये मैच 63 रनों के विशाल मार्जिन से जीतकर अंक तालिका में टॉप पर पंहुच गई है। CSK के लिए दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान ने 2-2 विकेट लिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow