किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, किसान भाइयों के लिए ऐतिहासिक दिन

कांग्रेस एमएसपी की कानूनी गारंटी देगी: राहुल गांधी

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, किसान भाइयों के लिए ऐतिहासिक दिन
किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, किसान भाइयों के लिए ऐतिहासिक दिन

डेली न्यूज मिरर

नई दिल्ली (14 फरवरी 2024)

किसान आंदोलन को लेकर सियासत भी गरमा गई है। जहां एकतरफ दिल्ली की पुलिस किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां किसानों की मांगों को जायज बताते हुए खुद को उनसे जोड़ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस ने MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि कांग्रेस स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की गारंटी देगी। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की जीवन बदल देगा

आगे कहा कि ये फैसला किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करेगा। किसान भाइयों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।।