आंदोलन कर रहे किसानों को मिला आम आदमी पार्टी का साथ, X पर पोस्ट कर कही ये बातें

किसानों के समर्थन में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार

आंदोलन कर रहे किसानों को मिला आम आदमी पार्टी का साथ, X पर पोस्ट कर कही ये बातें
आंदोलन कर रहे किसानों को मिला आम आदमी पार्टी का साथ, X पर पोस्ट कर कही ये बातें

डेली न्यूज मिरर 

नई दिल्ली (13 फरवरी 2024)

13 फरवरी को अलग अलग किसान संगठनों के नेतृत्व में देशभर से लाखों किसान राजधानी दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। किसानों के आगमन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने दिल्ली से सटे सभी सीमाओं को बंद कर दिया है और कंटीली ताड़ लगा दी गई है। बता दें कि सोमवार को चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों एवं किसान नेताओं के बीच की बातचीत भी बेनतीजा रही।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बैठक में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज एफआईआर और अन्य मामले वापस लेने पर तो सहमति बन गई थी लेकिन किसानों की कर्जमाफी पर पेंच फसा हुआ था। यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर -26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान परिसर में हुई। केंद्र की तरफ से बैठक में भाग ले रहे मंत्रियों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे।

किसानों को मिला दिल्ली सरकार का समर्थन

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी ने लिखा कि आज जो कीलें और बेरीकेडिंग सड़कों पर लगी हैं, ये मोदी सरकार की देश के अन्नदाताओं से नफरत का सबसे बड़ा प्रमाण है। किसानों को रोकने के लिए कीलों का जाल बिछाया है।।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1757279937516732900?t=NotmfUL_M_pa-rePzwK2qQ&s=19