गुड न्यूज: मधुबनी सदर अस्पताल में मैनुअल पैड वितरण मशीन का हुआ इंस्टॉलेशन

सदर अस्पताल में महिलाओं को किया गया जागरूक, मैनुअल पैड वितरण मशीन का इंस्टॉलेशन

गुड न्यूज: मधुबनी सदर अस्पताल में मैनुअल पैड वितरण मशीन का हुआ इंस्टॉलेशन

डेली न्यूज मिरर

मधुबनी, बिहार (11 फरवरी 2024)

मधुबनी सदर अस्पताल में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक नई पहल की शुरुआत की गई है। यहां पर 2 नई मैन्युअल पैड वितरण मशीनें लगाई गई, जिनमें महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सेनेटरी पैड उपलब्ध रहेंगे। मासिक धर्म और गर्भावस्था के दौरान यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए आवश्यक होते हैं। बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह पहल बहुत ही उत्तम मानी जा रही है।

 मधुबनी जिला अस्पताल में, फीमेल वार्ड और डिलीवरी वार्ड में मरीजों को इसके विषय में जानकारी दी गई और सेनेटरी पैड के महत्व को बताया गया। डिलीवरी वार्ड में, पिरामल फाउंडेशन से मुदित पाठक ने ममता कार्यकर्ताओं को बताया कि मशीन को कैसे चलाएं ताकि ममता कार्यकर्ताएं मरीजों को समझा सकें और उनकी मदद कर सकें।

महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर इस पहल को बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मरीजों को सेनेटरी पैड का उपयोग सक्रिय रूप से करना चाहिए। इससे समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य की जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें सेहतमंद रहने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।।

डेली न्यूज मिरर के लिए मनीष कुमार की रिपोर्ट