अरेराज प्रखंड की बीडीओ बनी आकांक्षा सिंह, मधुबनी से है गहरा नाता

अपनी दायित्वों का पूर्ण निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगी: बीडीओ आकांक्षा सिंह

Feb 25, 2024 - 08:44
 0
अरेराज प्रखंड की बीडीओ बनी आकांक्षा सिंह, मधुबनी से है गहरा नाता
आकांक्षा सिंह, बीडीओ, अरेराज, पूर्वी चंपारण

डेली न्यूज मिरर

मधुबनी (25 फरवरी 2024)

रिपोर्ट: मनीष सिंह यादव 

पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत अरेराज प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी बनी आकांक्षा सिंह। अरेराज के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने आकांक्षा सिंह को पदभार सौंपा। पूर्व बीडीओ अमित कुमार पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वतंत्र प्रभार सौंप दिया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी की पदभार ग्रहण करने के बाद आकांक्षा सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मैं प्रशिक्षण के दौरान अरेराज में सेवा दे चुकी हूं।अब यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे फिर से यहां सेवा करने का अवसर मिला है।

मधुबनी से है गहरा संबंध 

आपको बता दें कि आकांक्षा सिंह 66th बीपीएससी बैच की अधिकारी हैं, इस वर्ष इन्होंने 137वां रैंक हासिल किया था। आकांक्षा का मधुबनी से गहरा संबंध है। दरअसल, आकांक्षा मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत उछाल गांव की मूल निवासी हैं। आकांक्षा के नव पदभार ग्रहण करने से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल व्याप्त है।।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Desk Journalist