प्रो. जगदीश प्रसाद यादव INJF के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फिर हुए शामिल, पत्रकारों ने दी बधाई

प्रो. जगदीश प्रसाद यादव जिले के एक ख्याति प्राप्त एवं वरिष्ठ पत्रकार हैं, राष्ट्रीय कार्यकारणी में पुन: शामिल होने से हर्ष का माहौल: मनीष सिंह यादव, जिला महासचिव, मधुबनी

प्रो. जगदीश प्रसाद यादव INJF के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फिर हुए शामिल, पत्रकारों ने दी बधाई
प्रो. जगदीश प्रसाद यादव ( वरिष्ठ पत्रकार)

डेली न्यूज मिरर 

मधुबनी, बिहार (13 फरवरी 2024)

मधुबनी जिले के प्रसिद्ध एवं जनप्रिय पत्रकार प्रो. जगदीश प्रसाद यादव पुन: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ(Indian National Journalist Federation- INJF) के राष्ट्रीय प्रकाशन सचिव मनोनीत हुए हैं। 2024 की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें पुन: संगठन का राष्ट्रीय प्रकाशन सचिव का दायित्व सौंपा गया है। संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने नई घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें शामिल करते हुए प्रो. श्री यादव को बधाई भी दिये हैं। प्रो. जगदीश प्रसाद यादव मूलरूप से मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल के देवधा थाना क्षेत्र अन्तर्गत नेपाल सीमा के पास भदौर गाँव के रहने वाले हैं। वे पत्रकारिता और शिक्षण कार्यों से जुड़े हुए हैं और जानकी देवी गौरी शंकर सर्राफ इंटर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य रहे हैं और वर्तमान में भी शिक्षण कार्य से जुड़े हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में वे बहुत परिश्रम कर कुछ ही वर्षों में आंचलिक पत्रकारिता में एक अलग पहचान स्थापित किये हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किए गए हैं। पिछले एक दशक की पत्रकारिता में वे अपना नाम बना चुके हैं। एक दशक पूर्व 2014 में वे पत्रकारिता की शुरूआत करते हुए क्राइम सस्पेंस ग्रुप से जुड़कर मधुबनी जिले में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अलग लकीर खींच चुके हैं। उनके परिश्रम को देखते हुए क्राइम सस्पेंस के मुख्य सम्पादक ने उनको कई वर्षों से विशेष आभार पत्र भी भेजा गया है। जयनगर में वे क्राइम सस्पेंस को कई जिला मुख्यालयों और प्रमंडल मुख्यालयों से अधिक फैला चुके हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज(पूर्व में इलाहाबाद) में पिछले एक दशक से उनको राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया है। 

उनकी अथक परिश्रम का ही फल है कि जयनगर जैसे अपेक्षाकृत छोटे भौगोलिक क्षेत्र में भी वह टेलीविजन चैनल भी चला चुके हैं, जो विगत 29 अक्टूबर 2017 को लोकल चैनल नम्बर:- 985 पर शुरू हुआ था और वर्ष 2018 के अन्त तक 24×7 अनवरत चलता रहा।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि इस कार्यकारिणी में राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण पदाधिकारी शामिल हैं तथा कुछ अन्य पदाधिकारी और शामिल होंगे।

पत्रकारों और साहित्यकारों की प्रमुख संस्था भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ(भारापम/INJF) की कार्यकारिणी 2024 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों की अद्यतन सूची निम्न है:-

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्य कारिणी वर्ष 2024

राष्ट्रीय संरक्षक मण्डल

पं. राम सजीवन पाण्डेय, उ.प्र.(लखनऊ)

डॉ. राम कुमार बेहार, छ.ग.(रायपुर)

डॉ. वृन्दावन त्रिपाठी रत्नेश, उ.प्र.(प्रतापगढ़)

डॉ. वीरेंद्र कुमार दुबे, म.प्र.(जबलपुर)

राधेश्याम दुबे, उ.प्र.(लखनऊ)

डॉ. मोहन तिवारी आनंद, म.प्र.(भोपाल)

शिव शरण त्रिपाठी, उ.प्र.(कानपुर)

अखिलेश कुमार पाण्डेय, उ.प्र.(सोनभद्र)

डॉ. बालकृष्ण पाण्डेय, उ.प्र.(प्रयागराज)

नागेन्द्र सिंह, उ.प्र.(प्रयागराज)

राष्ट्रीय अध्यक्ष

मुनेश्वर मिश्र

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सुधीर सिंह राठौर, म.प्र.(सतना)

सुधेन्दु ओझा, दिल्ली(नई दिल्ली) 

गुन्नू राम शर्मा, म.प्र.(रीवां)

जय शंकर त्रिपाठी, दिल्ली(नई दिल्ली) 

अनंत राम पाण्डेय, उ.प्र.(अयोध्या)

विजय चितौरी, उ.प्र.(प्रयागराज)

राष्ट्रीय मुख्य महासचिव

मथुरा प्रसाद धुरिया, उ.प्र.(प्रतापगढ़)

महासचिव

विजय विद्रोही, उ.प्र.(सुल्तानपुर)

योगेन्द्र कुमार मिश्र' विश्वबंधु', उ.प्र.(प्रयागराज) 

शिव कुमार जालान, राजस्थान(जयपुर)

श्याम सुंदर सिंह पटेल(कार्यालय प्रभारी) 

सचिव

नंद गोपाल वर्मा, उ.प्र.(नोएडा/ग्रेटर नोएडा/गौतम बुद्ध नगर)

उमेश दुबे, म.प्र.(भोपाल)

संगठन सचिव

चुन्नू कुशवाहा चंदन, म.प्र.(सतना)

सत्य प्रकाश गुप्ता, उ.प्र.(सुल्तानपुर)

संयुक्त सचिव

दिवाकर अग्रवाल, उ.प्र.(प्रयागराज)

शैलेंद्र तिवारी, म.प्र.(रीवां)

प्रकाशन सचिव

प्रो जगदीश प्रसाद यादव, बिहार(मधुबनी)

मीडिया प्रभारी

पवनेश कुमार पवन, उ.प्र.(प्रयागराज)

प्रवक्ता

सुखदेव द्विवेदी, म.प्र.(रीवां)

कोषाध्यक्ष

शिवशंकर पाण्डेय, उ.प्र.(झूंसी, प्रयागराज)

संप्रेक्षक

डॉ. राजकिशोर कुशवाहा, म.प्र.(रीवां)

कार्यकारिणी सदस्य

सत्यदेव तिवारी(सुलतानपुर ) 

कुलदीप कुमार शुक्ल(प्रयागराज ) 

संदीप कुमार तिवारी(नई दिल्ली)

नोट:- फरवरी के अन्तिम सप्ताह में विस्तार प्रस्तावित है।।

डेली न्यूज मिरर के लिए मनीष कुमार की रिपोर्ट