Farmer Protest Live: शंभू बॉर्डर पर हालात बेकाबू, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

शंभू बॉर्डर पर बिगड़ते हालात के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Farmer Protest Live: शंभू बॉर्डर पर हालात बेकाबू, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

डेली न्यूज मिरर 

नई दिल्ली (13 फरवरी 2024)

किसान आंदोलन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शंभू बॉर्डर पर किसानों के आने से हालत बेकाबू हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हालात बिगड़ने के बाद ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।जिससे प्रदर्शनकारियों में अफरा तफरी मच गई है। एहतियात के तौर पर सीमाओं को सील कर दिया गया है और सुरक्षा बलों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके आलावा लाल किला को भी बंद कर दिया गया है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि "किसान रास्ता निकाले हम तैयार हैं।"

आपको बता दें कि दिल्ली चलो' मार्च धीरे -धीरे राजधानी की ओर बढ़ रहा है। पंजाब- हरियाणा शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान पहुंच चुके हैं और वो आगे बढ़ रहे हैं।।