राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को सरकार बनाने के लिए किया आमंत्रित, खिलाई दही-चीनी, आखिर क्यों माना जाता है ये शुभ

राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को सरकार बनाने के लिए किया आमंत्रित, खिलाई दही-चीनी, आखिर क्यों माना जाता है ये शुभ
Sources: PTI

डेली न्यूज़ मिरर

नई दिल्ली| 7 जून 2024| अनामिका राय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दही चीनी खिलाई और उन्हें केंद्र में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। यह घटना शुक्रवार, 7 जून 2024 को हुई और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस परंपरा को भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है, जहां महत्वपूर्ण कार्य या नया उद्यम शुरू करने से पहले दही-चीनी खाने की प्रथा है। इसे अच्छे परिणामों और सफलता की कामना के लिए किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें आमंत्रित किया और शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्हें अपनी शुभकामनाएं भी दीं। यह भी बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 9 जून को शाम 6:30 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

दही-चीनी की परंपरा का धार्मिक और साइंटिफिक महत्व भी है। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं, और चीनी का सेवन करने से शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है, जिससे पूरे दिन शरीर ऊर्जावान रहता है। धर्माचार्य कहते हैं कि दही चंद्रमा का स्वरूप होता है और इसे खाकर घर से बाहर जाने वाले लोगों की जो उद्देश्य या मनोकामना होती है, वह सीधे चंद्रमा तक पहुंचती है और उसमें सफलता मिलने की संभावना बन जाती है।