लखनऊ में महिला दरोगा को किडनैप कर धमकाया, प्रयागराज का मनचला जबरन प्रेम का बना रहा दबाव

Sep 20, 2024 - 03:37
Sep 20, 2024 - 03:38
 0
लखनऊ में महिला दरोगा को किडनैप कर धमकाया, प्रयागराज का मनचला जबरन प्रेम का बना रहा दबाव
सांकेतिक फोटो

Daily News Mirror

लखनऊ| 20 सितंबर 2024| रोशन तिवारी

लखनऊ में एक महिला सब इंस्पेक्टर को एक मनचले ने कई महीनों से परेशान किया हुआ है। प्रयागराज का रहने वाला आरोपी आयुष्मान पाण्डेय ने महिला दरोगा को धमकी दी है कि अगर वह उसके प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करती है, तो वह उसकी पूरी जिंदगी को दुश्मनी में बदल देगा।

महिला दरोगा ने हज़रतगंज थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि आयुष्मान पाण्डेय ने महिला दरोगा को 87 अलग-अलग मोबाइल नंबरों से परेशान किया है, जिनमें से अधिकांश को महिला दरोगा ने ब्लॉक कर दिया है।

इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब आरोपी के दोस्त महिला दरोगा के घर पहुंचे और उन पर समझौते के लिए दबाव बनाने की कोशिश की। महिला दरोगा ने आरोप लगाया है कि उन्हें कार में घसीटने की भी कोशिश की गई।

महिला दरोगा ने बीबीडी कोतवाली में अपहरण के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow