महिला कांस्टेबल ने अपने ही 2 बच्चों और सास को उतारा मौत के घाट!, गुस्साए पति ने पत्नी को मौत की नींद सुलाकर की आत्महत्या

देखते ही देखते चांद मिनटों में बिछ गई 5 लाशें।

Aug 14, 2024 - 11:04
 0
महिला कांस्टेबल ने अपने ही 2 बच्चों और सास को उतारा मौत के घाट!, गुस्साए पति ने पत्नी को मौत की नींद सुलाकर की आत्महत्या
Photo: From X

Daily News Mirror

भागलपुर| 14 अगस्त 2024| नितेश झा 

बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर मिली है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से पूरे बिहार में सनसनी मच गई है। भागलपुर में महिला सिपाही नीतू कुमारी और उसके 2 छोटे बच्चों सहित 4 लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद नीतू के पति पंकज ने भी आत्महत्या कर लिया। 

मृतक पंकज ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने पत्नी नीतू कुमारी के कथित अवैध संबंधों का हवाला देते हुए लिखा कि नीतू ने ही उसके बच्चों और मां की हत्या की है। इसलिए गुस्से में आकर मैंने नीतू को मौत के घाट उतार दिया है, और अब खुद को भी खत्म करने जा रहा हूं। घटनास्थल से पुलिस को नीतू कुमारी, उसके 2 बच्चों और 65 वर्षीय सास का शव मिला है। इन सबकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। वहीं नीतू कुमारी के पति पंकज का शव उसी घर में पंखे से लटका हुआ पाया गया है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow