Crime: कपड़े धोने और सुखाने को लेकर हुए विवाद में भाभी ने ननद का प्राइवेट पार्ट काटा

लड़ाई में भाभी ने ननद के प्राइवेट पार्ट पर दांतो से बुरी तरह काट किया घायल

Aug 31, 2024 - 08:55
Aug 31, 2024 - 09:07
 0
Crime: कपड़े धोने और सुखाने को लेकर हुए विवाद में भाभी ने ननद का प्राइवेट पार्ट काटा
सांकेतिक फोटो

Daily News Mirror

नई दिल्ली| 31 अगस्त 2024| नितेश झा

देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर आई है। जहां ननद ने अपनी ही भाभी पर आरोप लगाया है कि उसने उसके प्राइवेट पार्ट पर दांत से काटकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। खजुरी इलाके के श्रीराम कॉलोनी की लड़की ने अपने भाई पर भी मारपीट का आरोप लगाया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त की रात उन्हें जेपीसी हॉस्पिटल से एक कॉल आया जिसमें पता चला कि एक महिला अस्पताल में एडमिट है और उसके निजी अंग पर कटा हुआ है। और वह इसके लिए अपने भाभी पर आरोप लगा रही है। वहीं लड़की ने ये भी बताया है कि उसका भाई भी उसे मारता पीटता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता ने बताया कि भाभी से उसकी लड़ाई कपड़ा धोने और सुखाने को लेकर हुई है। 

FIR दर्ज करने के बाद पुलिस जब उनके घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। घटना के बाद से ही पीड़िता का आरोपी भाई शोएब और भाभी शिरीन दोनों फरार हैं, वहीं पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow