विकास दूबे को 8वीं बार सांप ने डसा, 500 किमी दूर भी पहुंच गया जानी दुश्मन, इस बार पिता के सपने में आया सांप

इस बार जब सांप ने विकास को काटा तब वह मेंहदीपुर के बालाजी मंदिर में आरती में हिस्सा ले रहा था।

विकास दूबे को 8वीं बार सांप ने डसा, 500 किमी दूर भी पहुंच गया जानी दुश्मन, इस बार पिता के सपने में आया सांप

Daily News Mirror

फतेहपुर| 24 जुलाई 2024| नितिन मिश्रा 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के विकास दूबे को 7 बार सांप डस चुका था। सपने में आए सांप ने कहा था कि 8 बार डसने के बाद तू बच जायेगा पर 9वीं बार नहीं बचेगा। जिसके डर से विकास घर छोड़कर पिछले 11 दिनों से राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेंहदीपुर बालाजी की शरण में है। विकास हो रहे अनहोनी घटनाओं से बचने के लिए बालाजी से प्रार्थना कर रहा था तभी सोमवार सायं आरती करते समय करीब साढ़े 7 बजे विकास को एक बार फिर से 8वीं बार सांप ने डस लिया है।

विकास और परिजनों का कहना है कि बालाजी की कृपा से विकास को कुछ नहीं हुआ, सांप काटने के बाद भी वह स्वस्थ है। विकास की मामी रेणु देवी ने बताया की आरती से धर्मशाला लौटते समय उसकी निगाहें विकास के पैर पर पड़ी जहां सांप के काटने का निशान था, लेकिन विकास पूर्णतः स्वस्थ्य था।

परिजनों ने बताया हर बार सांप काटने के बाद विकास को मुंह से झाग आता था और बेचैनी होती थी परंतु इस बार बालाजी की कृपा से कुछ नहीं हुआ। इधर विकास ने बताया की जब भी उसे सांप काटने आता है तो करीब 5 घंटे पहले उसकी बाईं आंख फड़कने लगती है। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ करीब 2 बजे से उसकी आंख फड़क रही थी। और ये बात उसने अपने परिजनों को भी बताई।

उधर विकास के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह 5 बजे उन्होंने सपना देखा की सांप काटने से विकास की मौत हो गई है।